पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में जिलेभर में “परिवार जोड़ो अभियान” संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य पति-पत्नी के बीच उत्पन्न विवादों को संवेदनशील संवाद और काउंसलिंग के माध्यम से सुलझाकर परिवारों में फिर से सौहार्द और विश्वास स्थापित करना है।

इसी क्रम में महिला थाना टीकमगढ़ में आवेदिका गायत्री अहिरवार, निवासी ग्राम दुर्गापुर, थाना देहात द्वारा अपने पति सतेन्द्र अहिरवार के विरुद्ध पारिवारिक विवाद संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया गया था।

महिला थाना की टीम द्वारा दोनों पक्षों को आमंत्रित कर शांतिपूर्ण वातावरण में परामर्श एवं समझाइश दी गई। अधिकारियों ने दोनों को एक-दूसरे की भावनाओं को समझने, पारिवारिक जिम्मेदारियों को साझा करने और आपसी मतभेदों को सुलझाने की दिशा में प्रेरित किया।

सार्थक संवाद और पुलिस की सकारात्मक पहल का परिणाम यह रहा कि दोनों पक्ष राजी-खुशी एक साथ रहने के लिए तैयार हो गए। इस प्रकार महिला थाना टीकमगढ़ की संवेदनशील पहल से एक और परिवार टूटने से बचा तथा घर-परिवार में पुनः खुशियों की लौ जली।

इस सराहनीय कार्यवाही में निरीक्षक मथुरा प्रसाद गौड़, उपनिरीक्षक धनवंती सहरिया, म.प्रा.आर. रामसखी अहिरवार, एवं म.आर. नीलम काजले की सक्रिय भूमिका रही।

👉“परिवार जोड़ो अभियान” पुलिस की मानवता-प्रधान सोच का प्रतीक बनता जा रहा है, जो समाज में विश्वास, संवाद और सहअस्तित्व का संदेश दे रहा है।

keyboard_arrow_up
Skip to content