प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव के युवा-सशक्तिकरण एवं नशा-मुक्त समाज के संकल्प के अनुरूप, पुलिस महानिदेशक महोदय श्री कैलाश मकवाना के निर्देशानुसार, पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन डॉ. हिमानी खन्ना एवं उप पुलिस महानिरीक्षक छतरपुर रेंज श्री विजय खत्री के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा जिले में युवाओं को जागरूक करने हेतु “युवा जोड़ो अभियान” निरंतर संचालित किया जा रहा है।

इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना, उन्हें अपराधों से बचाव हेतु जागरूक करना तथा प्रतियोगी परीक्षाओं, शारीरिक दक्षता परीक्षाओं एवं खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना है। अभियान के अंतर्गत जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में विविध जागरूकता एवं संवादात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

🔻 दिनांक 22/01/2026 को अभियान के अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह कुशवाहा एवं एसडीओपी टीकमगढ़ के मार्गदर्शन में “युवा जोड़ो अभियान” के तहत थाना बुढेरा अंतर्गत पुलिस टीम द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में ग्राउंड पर खेल रहे युवाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें पुलिस की कार्यप्रणाली, वर्तमान में बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव, नशे के दुष्प्रभाव एवं यातायात नियमों के पालन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

इसके अतिरिक्त युवाओं से पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा प्रत्यक्ष संवाद कर उन्हें अभियान की जानकारी दी गई तथा सकारात्मक जीवनशैली अपनाने, अपराधों से दूर रहने, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी एवं खेलों में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया गया।

🚨 टीकमगढ़ पुलिस द्वारा मुख्यमंत्री के विज़न एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में “युवा जोड़ो अभियान” के अंतर्गत आगे भी निरंतर ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

keyboard_arrow_up
Skip to content