माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं डीजीपी श्री कैलाश मकवाना निर्देशानुसार पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित नाबालिग बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु चलाए जा रहे राज्य स्तरीय ‘मुस्कान’ अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में जिले में संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि अपने-अपने थाना क्षेत्रों में गुम हुए नाबालिगों की तलाश मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी सहायता के माध्यम से करते हुए संभावित स्थानों पर सक्रियता से पहुंचकर उनकी सुरक्षित दस्तयाबी सुनिश्चित करें।
इसी क्रम में थाना कोतवाली में दर्ज अपराध क्रमांक 164/26 धारा 137(2) बीएनएस की अपहर्ता को थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मुखबिर तंत्र की सहायता से दिनांक 01/04/2026 को सुरक्षित दस्तयाब किया गया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण करने के पश्चात बालिका को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया, जिससे परिवार में पुनः खुशियों का माहौल बना।
👉 उक्त सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रवि भूषण पाठक, उप निरीक्षक राजवीर सिंह, प्रधान आरक्षक अफरोज बानो, आरक्षक आकाश, अजय पटेल एवं कामिनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
👉 उल्लेखनीय है कि वर्ष 2026 में टीकमगढ़ पुलिस की टीमों द्वारा मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी सहायता के माध्यम से अब तक देश के विभिन्न राज्यों एवं महानगरों से 38 से अधिक गुम नाबालिग बालक-बालिकाओं को सुरक्षित दस्तयाब कर उनके परिजनों से मिलाया जा चुका है।
टीकमगढ़ पुलिस द्वारा ‘मुस्कान’ अभियान के तहत यह संवेदनशील प्रयास निरंतर जारी है, जिसका उद्देश्य हर गुमशुदा बच्चे को सुरक्षित उनके परिवार तक पहुंचाना और समाज में विश्वास एवं सुरक्षा का वातावरण स्थापित करना है।





