टीकमगढ़। पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में आगामी त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था एवं असूचना संकलन को लेकर पुलिस कंट्रोल रूम में विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में असूचना संकलन कार्य में लगे पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, सतर्कता एवं प्रभावी समन्वय को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसी बीच एक आत्मीय और भावनात्मक क्षण ने पूरे वातावरण को पारिवारिक अपनत्व से भर दिया।

👉बैठक समाप्ति के पश्चात पुलिस अधीक्षक श्री मंडलोई को जानकारी मिली कि बैठक में शामिल महिला प्रधान आरक्षक दमयंती शर्मा का आज जन्मदिन है। इस अवसर पर उन्होंने स्वयं केक कटवाकर समस्त पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर उनका जन्मदिन मनाया और शुभकामनाएं दीं।

इस भावनात्मक पहल ने यह संदेश दिया कि टीकमगढ़ पुलिस केवल अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा तक सीमित नहीं, बल्कि मानवीय संवेदनाओं, आपसी सम्मान और पारिवारिक सहयोग की भावना से भी परिपूर्ण है।

👉 इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई ने कहा—
कर्तव्य के साथ संवेदनशीलता और आपसी सम्मान ही किसी भी मजबूत संगठन की वास्तविक पहचान होती है। जब हम अपने साथियों की खुशियों और भावनाओं को साझा करते हैं, तब संगठन और अधिक सशक्त बनता है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी इस आत्मीय पहल की सराहना करते हुए संगठनात्मक एकजुटता और टीम भावना को और मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

🔷 टीकमगढ़ पुलिस — संवेदनशीलता, सम्मान और सेवा की प्रतिबद्ध कार्यसंस्कृति

keyboard_arrow_up
Skip to content