पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में जिले में गुम मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु संचालित जिला स्तरीय “ऑपरेशन साइबर” के अंतर्गत टीकमगढ़ पुलिस को निरंतर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हो रही है।

इसी क्रम में आज दिनांक 04 फरवरी 2026 को पुलिस कंट्रोल रूम, टीकमगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिले के 150 गुम मोबाइल फोन, जिनकी कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹32 लाख है, उनके वास्तविक मालिकों को पुलिस महानिरीक्षक, सागर जोन डॉ. हिमानी खन्ना एवं डीआईजी, छतरपुर रेंज श्री विजय खत्री द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई की उपस्थिति में वितरित किया गया।

👉 ऑपरेशन साइबर की निरंतर उपलब्धि

ऑपरेशन साइबर के अंतर्गत वर्ष 2025 में अब तक 528 गुम मोबाइल फोन, जिनकी कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹82 लाख है, देश के विभिन्न शहरों से बरामद कर उनके वास्तविक मोबाइल मालिकों को सौंपे जा चुके हैं।

उक्त सभी मोबाइल फोन जिला पुलिस टीकमगढ़ की साइबर सेल एवं जिले के समस्त थानों में स्थापित साइबर हेल्प डेस्क द्वारा CEIR पोर्टल के माध्यम से तकनीकी प्रक्रिया अपनाकर खोजे गए हैं।

टीकमगढ़ पुलिस की नागरिकों से अपील

टीकमगढ़ पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि मोबाइल फोन गुम होने की स्थिति में तुरंत—
▪️ अपनी सिम कार्ड सेवा बंद कराएं,
▪️ नजदीकी पुलिस थाना में स्थापित साइबर हेल्प डेस्क से संपर्क करें,
▪️ तथा CEIR पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत अनिवार्य रूप से दर्ज कराएं,
ताकि गुम मोबाइल की शीघ्र बरामदगी सुनिश्चित की जा सके।

इस अवसर पर एएसपी श्री विक्रम सिंह कुशवाहा,एसडीओपी टीकमगढ़ श्री राहुल कटरे,रक्षित निरीक्षक श्री कनक सिंह चौहान,श्री कैलाश पटेल सहित सभी थाना प्रभारी एवं पुलिस अधिकारी/कर्मचारी,मोबाइल आवेदक उपस्थित रहे ।

🔰 टीकमगढ़ पुलिस — तकनीक के माध्यम से जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध

keyboard_arrow_up
Skip to content