जिलेवासियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई के द्वारा सम्पत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु निम्न आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं। सभी नागरिकों से अनुरोध है कि इनका पालन कर अपने घर एवं आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित बनाएं।

🔐 जिले वासियों हेतु सुरक्षा उपाय:

🔺 सीसीटीवी कैमरे लगवाएं:
अपने घर, दुकान एवं आसपास के क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगाएं, जिससे संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।

🔺 नगदी एवं जेवरात की सुरक्षा:
घर में केवल आवश्यक मात्रा में ही नगदी एवं आभूषण रखें। शेष संपत्ति को बैंक खातों एवं लॉकर में सुरक्षित रखें।

🔺 घर खाली छोड़ते समय सावधानी:
किसी विवाह, यात्रा या अन्य कार्यक्रम में बाहर जाते समय अपने विश्वसनीय पड़ोसी को सूचित करें।
साथ ही नजदीकी थाना/चौकी में भी जानकारी अवश्य दें।

🔺 अपरिचित व्यक्तियों से सतर्क रहें:
किसी भी अज्ञात व्यक्ति को बिना पहचान के घर में प्रवेश न दें। संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।

🔺 मजबूत ताले एवं सुरक्षा उपकरण:
दरवाजों एवं खिड़कियों पर मजबूत ताले एवं सुरक्षा अलार्म सिस्टम का उपयोग करें।

🔺 सोशल मीडिया पर सावधानी:
यात्रा या घर खाली होने की जानकारी सोशल मीडिया पर सार्वजनिक रूप से साझा न करें।

🔺रात्रि में सतर्कता:
देर रात अनावश्यक बाहर निकलने से बचें एवं आसपास की गतिविधियों पर नजर रखें।

🚓 पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देश पर टीकमगढ़ पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई:

* जिले में रात्रि 12 बजे से सुबह 5 बजे तक थाना प्रभारी द्वारा पुलिस बल के साथ चिन्हित सुनसान क्षेत्रों में सक्रिय गश्त की जा रही है।
* जिले की सीमाओं (बॉर्डर) पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है।
* मोबाइल वाहनों के माध्यम से क्षेत्र में पेट्रोलिंग बढ़ाई गई है।
* राजपत्रित अधिकारियों को औचक निरीक्षण एवं थाना क्षेत्रों के भ्रमण के निर्देश दिए गए हैं।
* सीसीटीवी कैमरों एवं कंट्रोल रूम के माध्यम से संदिग्ध गतिविधियों की सतत निगरानी की जा रही है।
* क्षेत्र में मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया है।
* ⁠थाना क्षेत्र में रात्रि में घूमते व्यक्तियों से पूंछ ताछ की जा रही है एवं संदिग्धता की जाँच हेतु मोबाइल नंबर से साइबर के माध्यम से कराई जा रही है ।
* संभावित अपराधों की रोकथाम हेतु पुलिस द्वारा निरंतर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

👉 पुलिस अधीक्षक की नागरिकों से अपील:

आपकी सजगता ही आपकी सुरक्षा है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
“सतर्क नागरिक – सुरक्षित समाज” के संकल्प को मजबूत बनाएं।

टीकमगढ़ पुलिस
आपकी सुरक्षा, हमारा दायित्व

keyboard_arrow_up
Skip to content