पुलिसकर्मियों के आपसी सौहार्द, मानसिक सशक्तिकरण एवं सकारात्मक कार्यसंस्कृति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पुलिस लाइन परिसर टीकमगढ़ में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न थाना एवं शाखाओं से उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए गीत, संगीत, कविताओं एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री मनोहर सिंह मंडलोई ने उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस बल केवल कानून व्यवस्था का प्रहरी ही नहीं, बल्कि संवेदनशीलता, अनुशासन और मानवीय मूल्यों का भी प्रतीक है। उन्होंने पुलिसकर्मियों के कठिन एवं चुनौतीपूर्ण दायित्वों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन आपसी भाईचारे, मानसिक ऊर्जा एवं सकारात्मक वातावरण को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

👉 इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री मंडलोई ने स्वयं भी मंच पर कविता प्रस्तुत कर कार्यक्रम में आत्मीयता एवं उत्साह का रंग भर दिया, जिससे पूरा वातावरण आनंदमय एवं भावनात्मक हो गया। कार्यक्रम के पश्चात उन्होंने उपस्थित पुलिसकर्मियों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उनका हालचाल जाना तथा उनके कार्यों की सराहना करते हुए निरंतर समर्पण एवं सेवा भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह कुशवाहा, डीएसओ डॉ. प्रदीप यादव, रक्षित निरीक्षक श्री कनक सिंह चौहान, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रविभूषण पाठक, थाना प्रभारी देहात निरीक्षक चंद्रजीत यादव, थाना प्रभारी पलेरा निरीक्षक प्रीति भार्गव, थाना प्रभारी बलदेवगढ़ उप निरीक्षक चंदन शाक्य, थाना प्रभारी मोहनगढ़ उप निरीक्षक अंकित दुबे, थाना प्रभारी बड़ागांव उप निरीक्षक जयेन्द्र गोयल, थाना प्रभारी ट्रैफिक सूबेदार आर्या, सूबेदार उत्तम सिंह सहित जिला मुख्यालय का समस्त पुलिस बल उपस्थित रहा।

keyboard_arrow_up
Skip to content