पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई के कुशल नेतृत्व एवं सतत मार्गदर्शन में थाना देहात पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम ने हत्या एवं लूट की गंभीर वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी गई 15 बकरियां तथा घटना में प्रयुक्त अवैध हथियार बरामद किए हैं।

घटना:- दिनांक 26/05/2026 एवं 27/05/2026 की दरम्यानी रात्रि नकडा खान पहाड़ी, ग्राम श्रीनगर में हरचरन ढीमर पिता कूरा ढीमर, उम्र 71 वर्ष निवासी ग्राम श्रीनगर की अज्ञात आरोपियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी तथा उनकी 15 बकरियां लूटकर आरोपी फरार हो गए थे। घटना में मृतक को दाहिने कान के पास एवं पीठ में गोली मारी गई थी। मामले में थाना देहात में अपराध क्रमांक 220/2026 धारा 103(1), 309(6), 311 एवं 238(बी) भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

वरिष्ठ अधिकारियों का निर्देशन:-घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई ने मामले को प्राथमिकता देते हुए घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया एवं आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं घटना के खुलासे हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह कुशवाहा एवं एसडीओपी टीकमगढ़ श्री राहुल कटरे के नेतृत्व में 04 पुलिस टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।

गठित पुलिस टीमों ने तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर तंत्र एवं सतत पतारसी के आधार पर अथक प्रयास किए गए जिसमें मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि 03 संदिग्ध सिद्ध ख़ान पहाड़ी के पास संदिग्ध परिस्थिति में घूम रहे हैं जिस पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्धों को घेराबंदी कर पकड़ा एवं सख्ती से पूँछताँछ की गई जिसमें आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया गया ।

गिरफ़्तार आरोपियों का विवरण:-
1. राकेश पाल पिता मातादीन पाल, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम कंदवा, थाना जतारा, जिला टीकमगढ़
2. ग्यादीन उर्फ मोनू पाल पिता दयाली पाल, उम्र 25 वर्ष, निवासी घुरारा जागीर, थाना पृथ्वीपुर, जिला निवाड़ी।
3. प्रेमलाल पाल पिता भैयन पाल, उम्र 32 वर्ष, निवासी जामुनसिर सोजना, जिला ललितपुर (उ.प्र.)।

गिरफ्तारी स्थल:- पुलिस टीमों ने आरोपियों को घेराबंदी का सिद्ध ख़ान की पहाड़ी के पास से गिरफ्तार किया गया है ।
आरोपियों से जप्त सामग्री:-
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से-
* 13 नग बकरी एवं 02 नग बकरा, कुल कीमत लगभग 1,50,000 रुपये।
* 01 नग 12 बोर देशी कट्टा, कीमत 4,000 रुपये।
* 04 नग जिंदा कारतूस, कीमत 400 रुपये।
* 02 नग 315 बोर देशी कट्टा, कीमत 3,500 रुपये।
* 02 नग जिंदा कारतूस, कीमत 200 रुपये।

तरीका ए वारदात-आरोपी फ़िल्मों से प्रेरित होकर लूट की घटना करने के उद्देश्य से किसी बड़ी लूट की घटना करने के उद्देश्य से पिछले 3-4 दिनों से सिद्ध ख़ान पहाड़ी में डेरा जमाए बैठे थे । बड़ा अवसर न मिलने पर बकरियां लूटी एवं पहचान छुपाने हेतु बुजुर्ग की हत्या की गई ।
घटना का कारण:-
विवेचना एवं आरोपियों से की गई पूछताछ में यह तथ्य सामने आया कि आरोपियों ने बकरियां लूटने के उद्देश्य से की योजना बनाई थी। वे अपराध आधारित फिल्मों एवं अपराध संबंधी घटनाओं से प्रभावित होकर वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। बकरी लूट का विरोध होने अथवा पहचान उजागर होने की आशंका के चलते आरोपियों ने हरचरन ढीमर की गोली मारकर हत्या कर दी तथा उनकी बकरियां लूटकर फरार हो गए।

इनाम उद्घोषणा:-
पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई ने मामले के खुलासे एवं आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु ₹10 हज़ार का इनाम उद्घोषित किया गया था ।

सराहनीय भूमिका:-
थाना प्रभारी देहात निरीक्षक चंद्रजीत यादव, उप निरीक्षक वीणा विश्वकर्मा, उप निरीक्षक मयंक नगायच (सायबर सेल), प्रधान आरक्षक अभय मिश्रा, सतीश शर्मा, रज्जन रैकवार, रहमान खान (सायबर सेल), सुनील राय, ताजुद्दीन, मनोज नायक, पुष्पेन्द्र सिंह, अरबाज अली, नीलेश ठाकुर, अरविंद निरंजन, योगेश चढ़ार, राहुल यादव, मोनू उपाध्याय, अंकित द्विवेदी, रवि रजक, चालक जितेन्द्र, महिला आरक्षक उमा एवं महिला आरक्षक शिवानी की इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में विशेष भूमिका रही।

👉 पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को नगद इनाम से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है ।

keyboard_arrow_up
Skip to content