मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप सिंह ने आज दिनांक 10 मार्च 2026 को पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई के साथ पुलिस लाइन परिसर, टीकमगढ़ में संचालित दिशा लर्निंग सेंटर का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने सेंटर की शैक्षणिक व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए विद्यार्थियों से संवाद किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया।
निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष महोदय ने सेंटर में उपलब्ध सुविधाओं जैसे शांत एवं सुरक्षित अध्ययन वातावरण, सुव्यवस्थित बैठने की व्यवस्था, निःशुल्क वाई-फाई, दैनिक समाचार पत्र, विभिन्न पत्र-पत्रिकाएं, प्रतियोगी परीक्षाओं की उपयोगी पुस्तकें तथा समूह अध्ययन जैसी गतिविधियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे सकारात्मक और प्रेरणादायी प्रयास विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं तथा समाज में रचनात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
👉 डॉ. सिंह ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर परिश्रम करने की प्रेरणा दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि समाज और प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से ही युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जा सकते हैं।
👉 इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई ने बताया कि दिशा लर्निंग सेंटर में विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन वातावरण उपलब्ध कराने के लिए समय-समय पर निरीक्षण एवं समीक्षा की जाती है, ताकि आवश्यक सुधार सुनिश्चित किए जा सकें। उन्होंने कहा कि पुलिस का प्रयास है कि युवाओं को सकारात्मक दिशा और प्रोत्साहन मिलता रहे।
निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष महोदय ने लर्निंग सेंटर में उपलब्ध पुस्तकें, पत्र-पत्रिकाएं, वातानुकूलित व्यवस्था, वाई-फाई, पेयजल, फर्नीचर तथा एकांत एवं शांत अध्ययन वातावरण का अवलोकन करते हुए इन व्यवस्थाओं की प्रशंसा की और पुलिस अधीक्षक द्वारा किए जा रहे इस सराहनीय प्रयास को विद्यार्थियों के हित में महत्वपूर्ण बताया।
👉 पुलिस अधीक्षक ने माननीय अध्यक्ष महोदय को टीकमगढ़ पुलिस के नवाचारों से संबंधित उपलब्धियों की पुस्तक भेंट की ।
इस अवसर पर जिला वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. प्रदीप यादव, रक्षित निरीक्षक श्री कनक सिंह चौहान, रक्षित निरीक्षक श्री कैलाश पटेल, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रविभूषण पाठक, छात्र-छात्राएं, आमजन एवं पत्रकारगण उपस्थित रहे।





