टीकमगढ़। पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा पुलिस लाइन टीकमगढ़ स्थित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं, कार्यप्रणाली एवं अभिलेख संधारण की समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान शाखा प्रभारियों से शाखाओं में संचालित कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा एमटी शाखा, शस्त्र शाखा, स्टोर शाखा, कैंटीन, आर कार्यालय सहित अन्य महत्वपूर्ण शाखाओं का अवलोकन किया गया। इस दौरान वाहनों की स्थिति, रखरखाव, लॉगबुक संधारण, शस्त्रों के रख-रखाव एवं रिकॉर्ड, स्टॉक रजिस्टर, सामग्री वितरण व्यवस्था, दैनिक उपयोग की वस्तुओं की उपलब्धता तथा शाखाओं में संधारित अभिलेखों का निरीक्षण किया गया।
👉 स्वच्छता एवं रिकॉर्ड संधारण पर विशेष जोर
पुलिस अधीक्षक ने सभी शाखा प्रभारियों को शाखाओं में नियमित स्वच्छता बनाए रखने, अभिलेखों एवं स्टॉक रजिस्टर को अद्यतन रखने तथा सामग्री का व्यवस्थित संधारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि शाखाओं का समय-समय पर राजपत्रित अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया जाए तथा निरीक्षण संबंधी टिप्पणियों एवं सुधारात्मक कार्यवाही का विधिवत रिकॉर्ड संधारित किया जाए।
👉 पुलिसकर्मियों से संवाद कर सुनी समस्याएं
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई ने शाखाओं में पदस्थ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संवाद स्थापित कर उनकी कार्य संबंधी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित एवं यथोचित निराकरण हेतु आवश्यक निर्देश दिए।
👉 GPF एवं NPS योजनाओं की दी जानकारी
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिसकर्मियों को जीपीएफ एवं एनपीएस योजनाओं के लाभों, भविष्य सुरक्षा एवं प्रक्रिया संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान की गई। उन्होंने कर्मचारियों को वित्तीय सुरक्षा एवं भविष्य की योजनाओं के प्रति जागरूक रहने हेतु प्रेरित किया।
👉 पुलिस अधीक्षक का संदेश
सुदृढ़ पुलिस व्यवस्था के लिए शाखाओं की व्यवस्थित कार्यप्रणाली, रिकॉर्ड संधारण, स्वच्छता एवं जवाबदेही अत्यंत आवश्यक है। प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूर्ण अनुशासन एवं पारदर्शिता के साथ करना चाहिए।
🔰 टीकमगढ़ पुलिस
व्यवस्थित कार्यप्रणाली, अनुशासन और जवाबदेही — बेहतर पुलिस व्यवस्था की पहचान





