जिला पुलिस बल टीकमगढ़ में कार्यरत उपनिरीक्षक खिल्लू सिंह गौंड,सहायक उपनिरीक्षक वीरसिंह यादव,प्रधान आरक्षक बृजेश मिश्रा की आज दिनांक 30 जून 2026 को सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में पुलिस अधीक्षक कार्यालय , टीकमगढ़ में एक गरिमामय एवं भावभीना विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
👉समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई ने सेवानिवृत्त अधिकारियों को शॉल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र एवं पुलिस मोमेंटो भेंट कर ससम्मान विदाई दी। श्री मंडलोई ने उनके दीर्घकालीन अनुकरणीय सेवाओं की सराहना करते हुए उन्हें स्वस्थ, सुखद एवं सम्मानजनक जीवन की शुभकामनाएँ प्रदान कीं।
👉कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह कुशवाह,एसडीओपी श्री राहुल कटरे,रक्षित निरीक्षक श्री कनक सिंह चौहान,ट्रैफिक थाना प्रभारी रक्षित निरीक्षक श्री कैलाश पटेल ,मुख्य लिपिक श्री रामाधार त्रिपाठी सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय का समस्त स्टाफ तथा सेवा-निवृत्त अधिकारियों के परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
🔸इस अवसर पर वक्ताओं ने सेवानिवृत्त अधिकारियों के समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा एवं अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि उनके अनुभव व योगदान सदैव प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।
🔺समारोह के अंत में सभी उपस्थितजनों द्वारा सेवानिवृत्त अधिकारियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर भावभीनी विदाई दी गई।





