जिला पुलिस टीकमगढ़ द्वारा “नवीन यातायात थाना भवन” के निर्माण हेतु मऊचुंगी रोड, बेकुंठी के सामने स्थित भूमि पर दिनांक 29 अप्रैल 2026 को गरिमामय शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भूमि पूजन किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने सहभागिता की। शिलान्यास के दौरान जानकारी दी गई कि नवीन यातायात थाना भवन का निर्माण लगभग 148.09 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा।
नवीन भवन के निर्माण से जिले की यातायात व्यवस्था के संचालन में उल्लेखनीय सुधार होगा तथा आमजन को अधिक सुगम, प्रभावी एवं बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। अधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह भवन यातायात प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ बनाएगा।
कार्यक्रम में एएसपी श्री विक्रम सिंह कुशवाहा, एसडीओपी टीकमगढ़ श्री राहुल कटरे, रक्षित निरीक्षक श्री कनक सिंह चौहान, थाना प्रभारी ट्रैफिक सूबेदार आर्या पाराशर, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रविभूषण पाठक, थाना प्रभारी देहात निरीक्षक चंद्रजीत यादव, सूबेदार उत्तम सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।





