जिला टीकमगढ़ में पारिवारिक एवं वैवाहिक विवादों के समाधान हेतु संचालित परिवार जोड़ो अभियान एक प्रभावी एवं मानवीय पहल के रूप में उभरकर सामने आया है। इस अभियान के माध्यम से पुलिस केवल विवादों का निपटारा ही नहीं कर रही, बल्कि टूटते रिश्तों को जोड़कर सामाजिक समरसता को भी सुदृढ़ कर रही है।
यह अभियान पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई के मार्गदर्शन में संचालित हो रहा है, जिसमें कानूनी कार्यवाही से पहले आपसी संवाद, विश्वास निर्माण और काउंसलिंग को प्राथमिकता दी जा रही है।
🔶 संवाद आधारित समाधान की पहल
अभियान के अंतर्गत प्राप्त मामलों में दोनों पक्षों को शांत वातावरण में आमने-सामने बैठाकर उनकी समस्याओं को सुना जाता है। पुलिस अधिकारी निष्पक्षता एवं संवेदनशीलता के साथ काउंसलिंग कर आपसी सहमति का मार्ग प्रशस्त करते हैं, जिससे रिश्तों में आई दूरियों को कम किया जा सके।
🔶 महिला थाना द्वारा सराहनीय पहल
दिनांक 14 अप्रैल 2026 को महिला थाना टीकमगढ़ में प्राप्त एक पारिवारिक विवाद में आवेदिका एवं उनके पति को थाना बुलाकर समझाइश दी गई। पुलिस की सकारात्मक पहल एवं काउंसलिंग के परिणामस्वरूप दोनों पक्ष आपसी सहमति से पुनः साथ रहने को तैयार हुए। इस प्रकार एक और परिवार को टूटने से बचाया गया।
👉 इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक मथुरा प्रसाद,उप निरीक्षक धनवंती एवं महिला प्रधान आरक्षक 89 ज्योति यादव , आरक्षक 579 शिवेंद्र सिंह का विशेष योगदान रहा, जिनके प्रयासों से यह पुनर्मिलन संभव हो सका।
🔶 अभियान की उल्लेखनीय उपलब्धियां
* अब तक 104 से अधिक परिवारों का सफल पुनर्मिलन
* दहेज प्रताड़ना से जुड़े मामलों में लगभग 54% की कमी
* संवाद एवं सहमति आधारित समाधान को मिला बढ़ावा
ये उपलब्धियां इस बात को दर्शाती हैं कि सहानुभूति, संवाद और सकारात्मक दृष्टिकोण से जटिल पारिवारिक विवादों का समाधान संभव है।
👉 पुलिस अधीक्षक का संदेश
पुलिस का दायित्व केवल कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में विश्वास और आपसी सामंजस्य बनाए रखना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। ‘परिवार जोड़ो अभियान’ इसी सोच का प्रतीक है।
🔷 सामाजिक समरसता की दिशा में सतत प्रयास
टीकमगढ़ पुलिस द्वारा इस प्रकार की जनहितकारी एवं संवेदनशील पहल भविष्य में भी निरंतर जारी रखी जाएगी, जिससे समाज में आपसी विश्वास, सम्मान और संतुलन बना रहे।
🔹 टीकमगढ़ पुलिस
संवेदनशीलता | विश्वास | संवाद — सशक्त समाज की पहचान





