नवदुर्गा महोत्सव के पावन अवसर पर, सम्पूर्ण समाज जब शक्ति स्वरूपा माँ दुर्गा की उपासना एवं आराधना में संलग्न है, उसी भाव को आत्मसात करते हुए टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में पूर्व से संचालित “महिला सुरक्षा–स्वतंत्रता–सम्मान अभियान” को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी रूप से आगे बढ़ाया जा रहा है।
👉 इस अभियान के अंतर्गत जिले में नीड, परी, भरोसा, सहारा एवं आसरा नामक वर्गों में विशेष महिला पुलिस दल गठित किए गए हैं। ये दल क्रमवार चिन्हित किए क्षेत्र में पहुँचकर महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए सुरक्षा एवं जागरूकता संबंधी कार्यक्रमों का संचालन कर रहे हैं।
🌺 परी दल का विशेष कार्यक्रम :- नवरात्रि में बालिकाओं का सिखाए आत्मरक्षा के उपाय
दिनांक 22 सितम्बर 2025 को शहर टीकमगढ़ से सटे गरीब बस्तियों में महिला परी दल द्वारा 0 से 12 वर्ष आयु वर्ग (परी वर्ग) की बालिकाओं हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बालिकाओं ने सक्रिय भागीदारी की और महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं।
➡️ कार्यक्रम की मुख्य गतिविधियाँ:-
* बालिकाओं को आत्मरक्षा की तकनीकों का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
* “गुड टच – बैड टच” की अवधारणा को सरल एवं व्यवहारिक उदाहरणों के माध्यम से समझाया गया।
* बालिकाओं को शिक्षा के महत्व एवं नियमित अध्ययन के लिए प्रोत्साहित किया गया।
* सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया।
📞 महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर
* महिला हेल्पलाइन : 1030
* साइबर हेल्पलाइन : 1930
* पुलिस आपातकालीन सेवा : 112
👉 पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई का संदेश:-
“नवरात्रि नारी शक्ति की उपासना का पर्व है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हमारी बालिकाएँ भी माँ दुर्गा की भाँति साहस, आत्मबल और आत्मविश्वास से परिपूर्ण हों। उनकी सुरक्षा, स्वतंत्रता और सम्मान केवल प्रशासन का नहीं, बल्कि सम्पूर्ण समाज का दायित्व है।”