टीकमगढ़। पुलिस विभाग में प्रशासनिक कार्यों को अधिक सरल, पारदर्शी एवं तकनीक आधारित बनाने की दिशा में लगातार नवाचार किए जा रहे है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई के द्वारा में आज 08 जुलाई 2026 को eHRMS (Electronic Human Resource Management System) के माध्यम से 03 पुलिसकर्मी का ऑनलाइन अवकाश स्वीकृत किया गया। यह पहल पुलिस विभाग में डिजिटल प्रशासन एवं स्मार्ट कार्यसंस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
eHRMS प्रणाली के माध्यम से अब पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी अवकाश संबंधी आवेदन ऑनलाइन प्रस्तुत कर सकेंगे तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार उनका समयबद्ध एवं पारदर्शी निराकरण सुनिश्चित किया जा सकेगा। इससे न केवल अनावश्यक कागजी प्रक्रिया में कमी आएगी, बल्कि अवकाश स्वीकृति की प्रक्रिया भी अधिक सहज, त्वरित एवं प्रभावी होगी।
👉 पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई ने कहा कि आधुनिक तकनीक का उद्देश्य केवल कार्यों को डिजिटल बनाना नहीं, बल्कि कर्मचारियों को बेहतर, सरल एवं पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराना भी है। उन्होंने कहा कि विभागीय कार्यों में तकनीक के समुचित उपयोग से प्रशासनिक दक्षता बढ़ती है, समय की बचत होती है तथा कर्मचारियों को अनावश्यक औपचारिकताओं से राहत मिलती है।
उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से eHRMS प्रणाली का अधिकतम उपयोग करने की अपील करते हुए कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म विभागीय कार्यों को अधिक व्यवस्थित, जवाबदेह एवं सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
टीकमगढ़ पुलिस द्वारा भविष्य में भी विभागीय व्यवस्थाओं को तकनीक आधारित, पारदर्शी एवं कर्मचारी हितैषी बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाते रहेंगे।
टीकमगढ़ पुलिस
“स्मार्ट पुलिसिंग, पारदर्शी प्रशासन एवं कर्मचारी हित—हमारी प्राथमिकता।”





