पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को थाना क्षेत्र में मुखबिर तंत्र मजबूत करने, सघन पेट्रोलिंग करने तथा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार निर्देशित किया जा रहा है।

इसी क्रम में थाना बल्देवगढ़ पुलिस को ट्रॉली चोरी के मामले में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

दिनांक 18/05/2026 को फरियादी अजय सिंह लोधी पिता राजाराम लोधी उम्र 27 वर्ष निवासी लडवारी थाना बल्देवगढ़ द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 10/05/2026 की रात्रि लगभग 10 बजे घर के पास खेत में बने बेड़ा में रखी ट्रॉली को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर थाना बल्देवगढ़ में अपराध क्रमांक 206/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं चोरी गए मशरूका की बरामदगी हेतु एसडीओपी टीकमगढ़ राहुल कटरे के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बल्देवगढ़ उप निरीक्षक जयेन्द्र गोयल के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

गठित टीम द्वारा मुखबिर सूचना एवं तकनीकी सहायता के आधार पर आरोपियों की पहचान कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान दिनांक 19/05/2026 को आरोपी दिनेश लोधी पिता चिंतामन लोधी उम्र 30 वर्ष निवासी लडवारी थाना बल्देवगढ़ एवं मोनू प्रसाद लोधी पिता भागीरथ लोधी उम्र 27 वर्ष निवासी नैनवारी थाना बुड़ेरा को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों आरोपियों द्वारा ट्रॉली चोरी करना स्वीकार किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से चोरी गई ट्रॉली एवं घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर जप्त कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा माननीय न्यायालय टीकमगढ़ में पेश किया गया।

उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी बल्देवगढ़ उप निरीक्षक चंदन शाक्य, प्रधान आरक्षक 77 राज बहादुर शर्मा, प्रधान आरक्षक 144 रविन्द्र यादव, आरक्षक 380 केशव राजपूत, आरक्षक 139 पंकज खरे, आरक्षक 492 नीरज पाल, आरक्षक 628 मनोज जाटव एवं आरक्षक 737 शिवकुमार मोरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

keyboard_arrow_up
Skip to content