पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई के द्वारा दिनांक 17 मार्च 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय टीकमगढ़ में मुख्यालय की विभिन्न शाखाओं के कार्यों की समीक्षा एवं प्रगति संबंधी बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कार्यालय के सभी वरिष्ठ अधिकारी एवं शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।

👉 बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री मंडलोई ने प्रत्येक शाखा प्रभारी से उनके अधीन संचालित कार्यों की वर्तमान स्थिति, लंबित मामलों, किए गए निराकरण तथा आगामी कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी ली। सभी शाखाओं की कार्यप्रणाली का बिंदुवार मूल्यांकन कर आवश्यक सुधारात्मक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शाखाओं के लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए, जनहित से जुड़े कार्यों में पारदर्शिता व तत्परता बरती जाए तथा विभागीय व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं उत्तरदायी बनाया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी, तत्परता एवं टीम भावना के साथ करें ताकि पुलिस प्रशासन की कार्यक्षमता में निरंतर वृद्धि हो सके।

बैठक के अंत में पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को लक्ष्य आधारित कार्य प्रणाली अपनाने एवं नियमित प्रगति समीक्षा करने के निर्देश दिए, जिससे जनसुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति को और सुदृढ़ किया जा सके।

इस अवसर पर एएसपी श्री विक्रम सिंह कुशवाहा,रक्षित निरीक्षक श्री कनक सिंह चौहान,मुख्य लिपिक श्री रामाधार त्रिपाठी ,रीडर उमाकांत तिवारी,एएसआई अंकित खरे,लक्ष्मी कड़ा,विवेक त्रिपाठी,महेश साहू ,गौरव घोष सहित पुलिस कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।

keyboard_arrow_up
Skip to content