पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़, श्री मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा जिले में अवैध हथियारों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को अवैध शस्त्रों के निर्माण, संग्रहण एवं क्रय-विक्रय में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।
👉उक्त निर्देशों के पालन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह कुशवाह एवं एसडीओपी जतारा श्री अभिषेक गौतम के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी मोहनगढ़ निरीक्षक कमल सिंह ठाकुर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने दिनांक 21 मार्च 2026 को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की।
👉मुखबिर की सूचना के आधार पर दिनांक 21/03/2026 को कस्बा लिधोरा आम रोड पर दबिश देते हुए आरोपी अरविंद पिता कैलाश चौबे निवासी ग्राम टीला दाँत थाना मोहनगढ़ से 315 बोर का एक अवैध देशी कट्टा एवं 02 जिन्दा कारतूस बरामद किए गए है।
🔸इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध थाना मोहनगढ़ में अपराध क्रमांक 48/2026, धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
👉 पुलिस टीम की उल्लेखनीय भूमिका-
इस सराहनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी मोहनगढ़ निरीक्षक कमल सिंह ठाकुर, सउनि संतोष कुमार पांडे, प्रआर. रघुवीर घोष, आरक्षक पुष्पराज, हितेश, प्रशांत, दीपक का सक्रिय योगदान रहा।





