पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा जिला स्तर पर आमजन की आवश्यक सहायता प्रदान करने एवं शिकायतों का त्वरित निराकरण करने हेतु *‘हेल्पिंग हैंड’ अभियान* प्रभावी रूप से चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत सभी थाना/चौकी प्रभारियों को जनता की मदद के लिए सक्रिय होकर सराहनीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

दिनांक 09-10-2025 को सुबह लगभग 09:00 बजे, कंट्रोल रूम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना खरगापुर क्षेत्र में ग्राम गुना के पास एक महिला को पुलिस सहायता की आवश्यकता है।

डायल-112 वाहन को तत्काळ मौके पर भेजा गया। घटनास्थल पर पहुंचकर जवानों ने 50 वर्षीय महिला से संपर्क किया। महिला ने बताया कि वह कानपुर (उत्तर प्रदेश) की निवासी हैं और अपने पति के साथ बागेश्वर धाम जा रही थीं। रास्ते की जानकारी न होने के कारण वे गलती से खरगापुर रेलवे स्टेशन उतर गईं और स्टेशन पर भीड़ में अपने पति का साथ खो दिया।

डायल-112 में तैनात जवानों ने महिला को एफआरव्ही वाहन द्वारा खरगापुर रेलवे स्टेशन पहुँचाया। वहां महिला के पति राम छबीली मिश्रा को तलाश कर सुरक्षित तरीके से महिला को उनके सुपुर्द किया गया। इस पूरी कार्रवाई में जवानों की सावधानी, तत्परता और संवेदनशील दृष्टिकोण स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।

सराहनीय भूमिका:
इस सफल एवं संवेदनशील कार्रवाई में डायल-112 में तैनात आरक्षक वीरेंद्र अहिरवार और पायलट सुरेंद्र सिंह लोधी की विशेष भूमिका रही। महिला और उनके पति ने पुलिस सेवा की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

👉‘हेल्पिंग हैंड’ अभियान के तहत ऐसी घटनाएँ यह दर्शाती हैं कि जिला पुलिस न केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय है, बल्कि आमजन की तत्काल और संवेदनशील सहायता प्रदान करने में भी तत्पर है।

keyboard_arrow_up
Skip to content