एसपी टीकमगढ़ श्री मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशानुसार बालिकाओं की सुरक्षा एवं जागरूकता को प्राथमिकता देते हुए महिला सेल टीकमगढ़ द्वारा एक सराहनीय पहल की गई।

दिनांक 22 अप्रैल 2026 को टीकमगढ़ शहर से लगे अनगड़ा क्षेत्र के आदिवासी अंचल में महिला सेल की टीम ने पहुंचकर बालिकाओं से आत्मीय संवाद स्थापित किया। इस दौरान टीम ने बच्चियों से उनकी शिक्षा, पढ़ाई में आने वाली चुनौतियों तथा उनके सपनों के बारे में चर्चा की।

कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं को फल वितरित कर उनके स्वास्थ्य और पोषण के प्रति भी जागरूक किया गया। साथ ही, उनसे यह भी जाना गया कि वे भविष्य में क्या बनना चाहती हैं, ताकि उन्हें उनके लक्ष्य के प्रति प्रेरित किया जा सके।

इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना, शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना तथा उन्हें सुरक्षित और सशक्त भविष्य के लिए प्रेरित करना रहा।

उक्त कार्यक्रम में महिला सेल से प्रधान आरक्षक रानू विश्वकर्मा, महिला आरक्षक कीर्ति बुंदेला एवं मानसी तिवारी उपस्थित रहीं।

महिला सेल द्वारा इस प्रकार के प्रयास समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने और बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर जारी रहेंगे।

keyboard_arrow_up
Skip to content