टीकमगढ़ जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मण्डलोई के निर्देशन में दिनांक 25 से 26 अप्रैल 2026 तक विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान संचालित किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य लंबित वारंटों की तामीली, अपराधियों की धरपकड़ एवं आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना रहा।

🔷 जिलेभर में व्यापक पुलिस बल की तैनाती
अभियान के दौरान जिले के सभी 14 थाना क्षेत्रों एवं 09 पुलिस चौकियों में सघन चेकिंग एवं गश्त की गई। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई तथा वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की गई।

🔷 वारंट/समंस तामीली में उल्लेखनीय सफलता
अभियान के दौरान कुल 440 वारंट एवं समंस तामील किए गए, जिनमें—
▪️ 44 गिरफ्तारी वारंट
▪️ 12 स्थायी वारंट (जिसमें 5 वर्ष से अधिक समय से फरार 02 आरोपी)
▪️ 162 जमानती वारंट
▪️ 222 समंस

🔷 बदमाशों पर पैनी नजर
अभियान के दौरान असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी गई—
▪️ 58 हिस्ट्रीशीटर
▪️ 95 निगरानी/गुंडा बदमाश
▪️ 07 जेल से रिहा अपराधी

🔷 अवैध शराब के विरुद्ध सख्त कार्रवाई
आबकारी अधिनियम के तहत 105 प्रकरण दर्ज कर 106 आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। कुल 508 लीटर अवैध शराब (कीमती ₹1,72,111/-) एवं शराब परिवहन में प्रयुक्त 02 मोटरसाइकिल (कीमती लगभग ₹67,000/-) जप्त की गई।

🔷 अवैध हथियारों के विरुद्ध कार्रवाई

कॉम्बिंग गश्त अभियान के तहत थाना दिगोड़ा एवं चौकी खिरिया पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल 02 देशी कट्टे (315 बोर) एवं 03 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

🔷 यातायात नियमों का सख्ती से पालन
▪️ 452 वाहनों की जांच की गई
▪️ 66 चालानी कार्रवाई की गई
▪️ ₹19,500 समन शुल्क वसूला गया

🔷 अभियान रहेगा सतत जारी
पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मण्डलोई ने बताया कि जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु इस प्रकार के अभियान निरंतर जारी रहेंगे।

👉 टीकमगढ़ पुलिस — सुरक्षा, सतर्कता और विश्वास का संकल्प

keyboard_arrow_up
Skip to content