टीकमगढ़ पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में चलाये जा रहे मजनू अभियान से टीकमगढ़ के लोगो को खासकर महिलाओ एवं छात्राओं, बच्चियों को एक सुरक्षित वातावरण मिला हैं।

🔻उक्त अभियान के तहत दिनांक 08 जनवरी 2026 को महिला थाना की पुलिस टीम द्वारा टीकमगढ़ नगर में स्कूल, कालेज, पार्क, सूनसान इलाकों में औचक भ्रमण किया । जिससे उक्त स्थानों पर पाए संदिग्ध लड़के लड़कियों को समझाइस देकर उनके परिवार वालो को बुलाकर समझाइस दी गई ।

🔸पुलिस की उक्त प्रतिदिन की कार्यवाही से टीकमगढ़ नगर के लोगों खासकर महिलाओ, बच्चियों, छात्राओं ने बताया की जबसे पुलिस द्वारा यह कार्यवाही की जा रही हैं खासकर आवारा, मनचले , लड़को पर कार्यवाही से स्कूल, कालेज, पार्क आदि स्थानों पर अब असामाजिक व्यक्ति नहीँ घूमते और सभी जगह उन्हें पुलिस की इस कार्यवाही से सुरक्षित वातावरण प्राप्त हुआ हैं।

🔺आमजन एवं छात्राओं द्वारा पुलिस अधीक्षक को उक्त अभियान के लिए धन्यवाद दिया गया हैं।

🚨 टीकमगढ़ पुलिस द्वारा मजनू अभियान अंतर्गत कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी

keyboard_arrow_up
Skip to content