पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में टीकमगढ़ पुलिस द्वारा सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के अंतर्गत निरंतर संवेदनशील एवं मानवीय पहल की जा रही हैं।
इसी क्रम में महिला सेल की टीम द्वारा मानसिक एवं शारीरिक रूप से विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के विद्यालय माँ नर्मदा DDRS केंद्र में पहुंचकर बच्चों के साथ स्नेहपूर्ण एवं आत्मीय समय व्यतीत किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिला सेल की टीम ने बच्चों को टॉफी एवं शिक्षण सामग्री (कॉपी, पेंसिल आदि) वितरित की तथा उनके साथ पढ़ाई, खेलकूद और दैनिक गतिविधियों पर सरल व सहज संवाद किया।
महिला सेल टीम द्वारा बच्चों से गिनती, स्पेलिंग एवं सामान्य प्रश्न पूछे गए, जिनका बच्चों ने उत्साह, आत्मविश्वास और प्रसन्नता के साथ उत्तर देकर अपनी सीखने की क्षमता का परिचय दिया। इस अवसर पर बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान ने पूरे वातावरण को भावनात्मक रूप से स्पर्श कर दिया।
उक्त कार्यक्रम में महिला सेल प्रभारी प्रधान आरक्षक श्रीमती रानू विश्वकर्मा, महिला आरक्षक श्रीमती मानसी तिवारी की सहभागिता रही। साथ ही माँ नर्मदा DDRS केंद्र से श्रीमती जया सिंह बुंदेला, श्रीमती सीमा पटेल, श्री महेंद्र कुमार एवं श्रीमती राजकुमारी प्रजापति सहित अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।
टीकमगढ़ पुलिस का यह प्रयास विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के प्रति सहयोग, सम्मान एवं संवेदनशीलता का प्रतीक है, जिससे यह संदेश जाता है कि समाज का प्रत्येक बच्चा समान स्नेह, संरक्षण एवं अवसर का अधिकारी है।





