पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में जिले की पुलिस आमजन की सेवा, सुरक्षा और सहायता के लिए हर परिस्थिति में तत्पर है। आपातकालीन स्थितियों में समय पर मदद पहुँचे, इसी उद्देश्य से डायल-112 सेवाएँ निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।
इसी क्रम में दिनांक 04 फरवरी 2026 को थाना बल्देवगढ़ क्षेत्र अंतर्गत रमपुरा पटोरी में दो मोटरसाइकिलों की आपस में टक्कर हो जाने से दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बिना किसी विलंब के बल्देवगढ़ क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफ.आर.वी. वाहन को तत्काल सहायता हेतु रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ आरक्षक देशराज अहिरवार एवं पायलट हरिओम द्वारा मानवीय संवेदनाओं के साथ घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही की गई। दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति को उसके परिजन उपचार हेतु ले गए, जबकि दूसरे घायल व्यक्ति की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे तत्काल एफ.आर.वी. वाहन से शासकीय अस्पताल बल्देवगढ़ पहुँचाया गया, जहाँ समय पर उपचार प्रारंभ हो सका।
डायल-112 जवानों की तत्परता, संवेदनशीलता एवं सेवा-भावना के कारण एक घायल व्यक्ति को समय रहते चिकित्सकीय सहायता मिल सकी। यह घटना टीकमगढ़ पुलिस की उस मानवीय सोच और कर्तव्यनिष्ठा को दर्शाती है, जहाँ पुलिस न केवल कानून व्यवस्था की प्रहरी है, बल्कि संकट की घड़ी में आमजन की सच्ची सहायक भी है।
टीकमगढ़ पुलिस आम नागरिकों की सुरक्षा एवं सेवा के लिए सदैव तत्पर है।





