अप्रैल माह में जारी सीसीटीएनएस रैंकिंग में टीकमगढ़ पुलिस द्वारा प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया गया है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के उपलक्ष्य में SP श्री मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जिले के पुलिस अधिकारियों एवं सीसीटीएनएस टीम के साथ उत्साहपूर्वक सेलिब्रेशन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई ने पूरी टीम को बधाई देते हुए उनके समर्पण एवं उत्कृष्ट कार्य की सराहना की।
पुलिस अधीक्षक श्री मंडलोई के नेतृत्व में जिले में सतत समीक्षा, प्रभावी मॉनिटरिंग, नियमित बैठकें एवं तकनीकी प्रशिक्षणों के माध्यम से पुलिस कार्यप्रणाली को निरंतर सुदृढ़ किया जा रहा है। उनके मार्गदर्शन में सीसीटीएनएस कार्यों की लगातार निगरानी कर कमियों की पहचान की जाती है तथा उन्हें दूर करने के लिए त्वरित सुधारात्मक कदम उठाए जाते हैं।
अनुसंधान कार्य को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं तकनीक आधारित बनाने के उद्देश्य से जिले में ई-विवेचना (e-Investigation) प्रशिक्षण कार्यक्रमों का नियमित आयोजन किया जा रहा है। इन प्रशिक्षणों के माध्यम से विवेचकों की दक्षता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जिससे प्रकरणों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण में सहायता मिल रही है।
👉 पुलिस अधीक्षक ने इस अवसर पर अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह उपलब्धि टीमवर्क, अनुशासन एवं निरंतर सुधार के प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने सभी को प्रेरित करते हुए निर्देशित किया कि आगामी समय में और अधिक मेहनत एवं तकनीकी दक्षता के साथ कार्य करते हुए प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने का लक्ष्य हासिल किया जाए।
👉 लक्ष्य – प्रदेश में प्रथम स्थान
टीकमगढ़ पुलिस द्वारा सतत प्रशिक्षण, तकनीकी सुदृढ़ीकरण एवं प्रभावी मॉनिटरिंग के माध्यम से सीसीटीएनएस रैंकिंग में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।





