माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं माननीय मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन डॉ. मोहन यादव के पर्यावरण संरक्षण, ईंधन बचत एवं स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के संदेश से प्रेरित होकर आज दिनांक 19 मई 2026 को पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा एक सराहनीय एवं प्रेरणादायी पहल की गई।

पुलिस अधीक्षक श्री मंडलोई स्वयं साइकिल से पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। उनके साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समस्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भी साइकिल से कार्यालय पहुंचकर ईंधन बचत, पर्यावरण संरक्षण एवं स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश दिया। साथ ही कार्यालयीन कार्य हेतु आने वाले अन्य पुलिस अधिकारी भी आज साइकिल से कार्यालय पहुंचे।

👉 इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री मंडलोई ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री एवं माननीय मुख्यमंत्री द्वारा लगातार पर्यावरण संरक्षण एवं ऊर्जा बचत के लिए जन-जागरूकता का संदेश दिया जा रहा है। इसी क्रम में टीकमगढ़ पुलिस द्वारा यह पहल की गई है, जिससे आमजन भी प्रेरित होकर दैनिक जीवन में साइकिल के उपयोग को अपनाएं।

👉 उन्होंने कहा कि साइकिल का उपयोग न केवल ईंधन की बचत करता है, बल्कि प्रदूषण नियंत्रण एवं बेहतर स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत उपयोगी है। वर्तमान समय में प्रत्येक नागरिक का यह दायित्व है कि वह पर्यावरण संरक्षण हेतु छोटे-छोटे प्रयास कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाए।

पुलिस अधीक्षक श्री मंडलोई ने टीकमगढ़ जिलेवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक साइकिल एवं सार्वजनिक परिवहन का उपयोग कर स्वच्छ, स्वस्थ एवं प्रदूषण मुक्त वातावरण के निर्माण में अपना योगदान दें। टीकमगढ़ पुलिस द्वारा भविष्य में भी जनजागरूकता एवं जनहित से जुड़े ऐसे अभियान निरंतर संचालित किए जाते रहेंगे।

keyboard_arrow_up
Skip to content