मध्यप्रदेश शासन के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर एवं पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाना के मार्गदर्शन में पुलिस विभाग निरंतर अपने अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के कल्याण हेतु संवेदनशील एवं जनहितैषी पहलें संचालित कर रहा है।

इसी क्रम में SP श्री मनोहर सिंह मंडलोई के प्रयासों एवं मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए स्वर्गीय प्रधान आरक्षक श्री शिव शरण त्रिपाठी के शोकाकुल परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

स्वर्गीय प्रधान आरक्षक के असामयिक निधन से पुलिस परिवार को गहरा दुःख पहुँचा है। इस कठिन समय में पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई के सतत प्रयासों एवं संवेदनशील पहल के फलस्वरूप परोपकार निधि से ₹5,00,000 (पाँच लाख रुपये) की सहायता राशि स्वीकृत कर परिवार को प्रदान की गई।

दिनांक 19 मई 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय टीकमगढ़ में आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा स्वर्गीय प्रधान आरक्षक के परिजनों को सम्मानपूर्वक सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया। यह पहल विभाग की मानवीय सोच, पारिवारिक भावना एवं कठिन परिस्थितियों में साथ खड़े रहने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ कार्यक्रम

कार्यक्रम में मुख्य लिपिक श्री रामाधार त्रिपाठी, सहायक उपनिरीक्षक श्री महेश साहू सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

👉उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक के सतत प्रयासों से विगत वर्ष से अब तक पुलिस सैलरी पैकेज एवं परोपकार निधि के माध्यम से लगभग ₹1 करोड़ 50 लाख की सहायता राशि विभिन्न पुलिस परिवारों को प्रदान की जा चुकी है। यह विभाग की सामाजिक संवेदनशीलता, मानवीय प्रतिबद्धता एवं पुलिस परिवार के प्रति उत्तरदायित्व का सशक्त उदाहरण है।

🔹 टीकमगढ़ पुलिस
“संवेदना • सुरक्षा • सम्मान”
जनसेवा के प्रति सदैव प्रतिबद्ध

keyboard_arrow_up
Skip to content