टीकमगढ़। ग्राम बैदऊ में हुए चर्चित दोहरे हत्याकांड के मामले में टीकमगढ़ पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह कुशवाहा तथा एसडीओपी जतारा श्री अभिषेक गौतम के पर्यवेक्षण में गठित विशेष पुलिस टीम ने प्रकरण के मुख्य एवं फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 06 जून 2026 की रात्रि में ग्राम बैदऊ में भूमि विवाद के चलते आरोपियों द्वारा मृतक चैनू घोष एवं मृतिका पानाबाई घोष पर धारदार एवं घातक हथियारों से हमला कर उनकी हत्या कर दी गई थी। घटना के संबंध में थाना दिगौड़ा में अपराध क्रमांक 178/26 अंतर्गत धारा 103(1), 238(ए), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था।
मामले में पुलिस द्वारा पूर्व में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जा चुका है, जो वर्तमान में न्यायिक अभिरक्षा में हैं।
🚔 मुख्य आरोपी गिरफ्तार
प्रकरण में फरार चल रहे मुख्य आरोपी रतिभान पिता बीरन घोष निवासी ग्राम रामनगर, थाना दिगौड़ा को पुलिस टीम द्वारा उत्तरी कारी तिराहा, टीकमगढ़-झांसी मुख्य मार्ग से गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद की गई। साथ ही घटना के बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शवों को घटनास्थल से अन्य स्थान पर ले जाने में प्रयुक्त प्लेटिना मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।
गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
👉 पुलिस अधीक्षक स्वयं कर रहे थे मॉनिटरिंग
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया गया था। आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु विशेष टीम का गठन किया गया तथा पूरे अभियान की सतत मॉनिटरिंग करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा ₹10,000 के इनाम की भी घोषणा की गई थी।
✨ पुलिस टीम के सराहनीय प्रयास
प्रकरण के सफल अनावरण एवं आरोपी की गिरफ्तारी में उक्त सराहनीय कार्य मे थाना प्रभारी दिगौडा निरी. मनीष मिश्रा, प्र.आर.275 विजय घोष, प्र.आर. 322 आनन्द सुडेले ,प्र.आर.333 सचिन , प्र.आर. 25 अनिल रिछारिया ,प्र.आर. 512 विकास रजक, प्र.आर. 88 राकेश घोष, प्र.आर. 240 अभ वर्मा , आर. 515 अमित कुमार आर. 197 अंकित,आऱ. 732 नीलू,आर. 225 राघवेन्द्र लोधी,आर. 598 अक्षय, आर. 96 जगभान , आर. 602 अरूण म.आर. 425 राखी यादव , थाना लिधौरा से प्र.आर. 86 देवेन्द्र सिंह, आर. 614 आदर्श दुबे, आर. 725 सुनील साहू, आर. 400 सौरभ शर्मा एवं थाना मोहनगढ से आर. 341 पुष्पराज, आऱ. 186 हितेश तिवारी, आर. 715 अर्जुन लोधी की मुख्य भूमिका रही ।
👉 पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोईने पुलिस टीम के सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए सभी टीम सदस्यों को बधाई दी है तथा नगद पुरस्कार एवं उद्घोषित इनाम प्रदान किए जाने की घोषणा की है।
🔹 *टीकमगढ़ पुलिस
सतर्कता • तत्परता • न्याय के प्रति प्रतिबद्धता





