पुलिस अधीक्षक टीकमगढ श्री मनोहर सिंह मण्डलोई के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह कुशवाह एवं एसडीओपी टीकमगढ़ श्री राहुल कटरे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुडीला उप निरीक्षक बृजेंद्र सिंह घोष के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में हुई भैंसों की चोरी के आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया था।
पुलिस कार्यवाही:-
पुलिस टीम द्वारा मेहनत से कार्य करते हुये थाना कुडीला के अपराध क्रमांक- 118/2025 धारा 331(4),305 बी.एन.एस में चोरी गयी भैसे एवं अज्ञात आरोपी की पतारसी करने में मुखबिर तंत्र की सहायता से सफलता हासिल की टीम के द्वारा बडी मेहनत व हिकमत अमली से अज्ञात चोरो की पतारसी कर आरोपियान 1. बैजनाथ पिता हल्लू यादव उम्र 43 साल निवासी वार्ड नम्बर 13 दमका मोहल्ला खरगापुर थाना खरगापुर 2. देवेन्द्र पिता ठाकुरदास यादव उम्र 23 साल 3. नीरज पिता दशरथ यादव उम्र 21 साल 4. हल्के उर्फ दयाली पिता मकुदा चढार उम्र 24 साल तीनो निवासी बार थाना कुडीला के कब्जे से एक नग भैस व एक नग पडिया कीमती 90 हजार रूपये एवं बुलेरो पिकअप क्रमांक UP94 AT 1451 को जप्त कर आरोपियो को गिरफ्तार कर जेआर पर माननीय न्यायालय टीकमगढ पेश किया गया है।
सराहनीय योगदान:~
उपरोक्त कार्यवाही में उनि. बृजेन्द्र सिंह घोषी थाना प्रभारी कुडीला, सउनि. असलम, प्र.आर. 711 ताहिर खांन,प्र.आर. 140 अनिल शर्मा, आर. 726 गिरजेश लोधी ,आर0 374 चन्द्रकान्त उपाध्याय, आर. 455 वेदप्रकाश शर्मा, आर.526 सुनील कुमार, आर. 302 मनोज दुबे , आर. 270 राहुल यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।