टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई के मार्गदर्शन में “महिला सुरक्षा – स्वतंत्रता – सम्मान अभियान” को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किया जा रहा है। यह अभियान महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने, उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने और समाज में समान अधिकारों की चेतना फैलाने के उद्देश्य से प्रारंभ किया गया है।

इस अभियान के अंतर्गत जिले में नीड, परी, भरोसा, सहारा एवं आसरा नामक विशेष महिला पुलिस दल गठित किए गए हैं। ये दल निर्धारित क्षेत्रों में जाकर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, आत्मरक्षा और जागरूकता संबंधी प्रशिक्षण प्रदान करते हैं।

👉 परी वर्ग में महिला थाना ने आयोजित किया विशेष कार्यक्रम – छात्राओं के लिए दिए सुरक्षा टिप्स

दिनांक 03 नवंबर 2025 को महिला थाना से उप निरीक्षक धनवंती ने थाना क्षेत्र में परी वर्ग में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें छात्राओं को निम्नलिखित जानकारी दी गई :-

* छात्राओं को आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
* सुरक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
* ⁠गुड टच बेड टच की जानकारी दी गई
* महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी साझा की गई।

महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर:

* महिला हेल्पलाइन : 1090
* साइबर हेल्पलाइन : 1930
* पुलिस आपातकालीन सेवा : 112

टीकमगढ़ पुलिस यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि सभी महिलाएँ और बालिकाएँ सुरक्षित, सशक्त और समान अवसरों से संपन्न समाज का हिस्सा बन सकें।

keyboard_arrow_up
Skip to content