टीकमगढ़। जिले में यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने तथा सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों के कस्बों एवं प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में दिनांक 11 मार्च 2026 को थाना बड़ागांव पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में यात्री सवारी वाहनों (टैक्सी/मैजिक) की विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान वाहनों की सघन जांच करते हुए चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, वाहन के आवश्यक दस्तावेज साथ रखने तथा क्षमता से अधिक सवारी न बैठाने के संबंध में समझाइश एवं हिदायत दी गई।

चेकिंग के दौरान जिन वाहनों में आवश्यक दस्तावेजों अथवा अन्य नियमानुसार कमियां पाई गईं, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए कुल 20 टैक्सी वाहनों को जब्त किया गया तथा संबंधित चालकों के विरुद्ध परिवाद तैयार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए जाने की कार्यवाही की जा रही है।

जिला पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने हेतु इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी, जिससे आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

keyboard_arrow_up
Skip to content