टीकमगढ़। दिनांक 19 मई 2026 को फरियादी हरप्रसाद पाल उर्फ माते निवासी ग्राम उत्तमपुरा, थाना देहात द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि कुछ आरोपियों द्वारा उनका रियलमी कंपनी का मोबाइल फोन एवं ₹17,500 नगद लूट लिया गया है।

घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा तत्काल मामले का संज्ञान लेकर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं लूट के खुलासे हेतु विशेष पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए प्रकरण में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटा गया मशरूका बरामद किया गया।

पुलिस की इस सफल कार्रवाई एवं संवेदनशील कार्यशैली से संतुष्ट होकर फरियादी हरप्रसाद पाल द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई एवं थाना प्रभारी देहात निरीक्षक चंद्रजीत यादव सहित पुलिस टीम का पुष्पमाला एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।

इस अवसर पर फरियादी ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई एवं सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर हुई कार्रवाई से उन्हें न्याय मिलने का विश्वास मजबूत हुआ है।

🔷 टीकमगढ़ पुलिस — संवेदनशीलता, त्वरित कार्रवाई एवं जनविश्वास के प्रति प्रतिबद्ध

keyboard_arrow_up
Skip to content