जिला पुलिस टीकमगढ़ में महिला संबंधी गंभीर अपराधों में त्वरित एवं प्रभावी न्याय सुनिश्चित करने हेतु पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में विशेष मॉनिटरिंग टीम गठित की गई है।

उक्त टीम द्वारा महिला संबंधी गंभीर प्रकरणों की लगातार समीक्षा एवं मॉनिटरिंग की जा रही है, जिसकी साप्ताहिक समीक्षा स्वयं पुलिस अधीक्षक द्वारा की जाती है। समीक्षा के दौरान गवाहों के कथन, दस्तावेजी एवं वैज्ञानिक साक्ष्य, फरियादी के बयान, विवेचना की प्रगति तथा न्यायालय में चल रही सुनवाई के प्रत्येक बिंदु को चिन्हित कर प्रभावी रूप से मॉनिटर किया गया।

👉 इसी प्रभावी मॉनिटरिंग एवं सशक्त पैरवी के परिणामस्वरूप महिला संबंधी दो प्रकरणों में माननीय न्यायालय द्वारा आरोपियों को सजा सुनाई गई है।

🔺 थाना देहात के अपराध क्रमांक 135/25 धारा 103(1) बीएनएस के प्रकरण में माननीय श्री कमलेश चतुर्वेदी, चतुर्थ अपर सत्र न्यायाधीश टीकमगढ़ न्यायालय द्वारा आरोपी प्रकाश अहिरवार को दोषसिद्ध पाते हुए आजीवन कारावास एवं 3000 रुपये अर्थदंड से दंडित किया गया।

🔺 थाना देहात के अपराध क्रमांक 363/22 धारा 294, 323, 506 आईपीसी के प्रकरण में माननीय श्रीमती प्रियंका उपकर्ष त्रिपाठी न्यायालय द्वारा आरोपी कमलेश को दोषसिद्ध पाते हुए 1000 रुपये के जुर्माने से दंडित किया गया।

🔺 टीकमगढ़ पुलिस द्वारा गंभीर एवं महिला संबंधी अपराधों में लगातार प्रभावी विवेचना, साक्ष्यों का मजबूत संकलन एवं न्यायालयीन मॉनिटरिंग किए जाने से आरोपियों को शीघ्र सजा दिलाने में सफलता प्राप्त हो रही है।

पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि महिला संबंधी अपराधों एवं अन्य गंभीर प्रकरणों में इसी प्रकार गंभीरता, संवेदनशीलता एवं प्रभावी पैरवी के साथ कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके तथा अपराधियों में कानून का भय बना रहे।

keyboard_arrow_up
Skip to content