तनाव मुक्ति एवं कार्यकुशलता संवर्धन के उद्देश्य से Heartfulness Institute एवं Madhya Pradesh Police के मध्य संपन्न एमओयू के अंतर्गत टीकमगढ़ जिले में संचालित हार्टफुलनेस ध्यान सत्रों की प्रगति एवं प्रभावी मॉनिटरिंग के संबंध में दिनांक 13 फरवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई के साथ हार्टफ़ुल्नेस संस्थान के रीजनल फैसिलिटेटर श्री गजेंद्र गौतम ने शिष्टाचार भेंट एवं समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मध्य प्रदेश राज्य के रीजनल फैसिलिटेटर गजेंद्र गौतम ने पुलिस अधीक्षक महोदय को जिले के विभिन्न थानों में नियमित रूप से संचालित हार्टफुलनेस ध्यान सत्रों की वर्तमान स्थिति, सहभागिता तथा भावी कार्ययोजना से अवगत कराया।
👉 पुलिस अधीक्षक श्री मंडलोई ने तनावमुक्त एवं सकारात्मक कार्य वातावरण के निर्माण हेतु ऐसे सत्रों को अत्यंत उपयोगी बताते हुए इनके सुव्यवस्थित संचालन, सतत मॉनिटरिंग एवं अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कहा कि ध्यान एवं आंतरिक संतुलन पुलिस बल की कार्यक्षमता, निर्णय क्षमता एवं जनसेवा की गुणवत्ता को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर हार्टफुलनेस ध्यान केंद्र टीकमगढ़ के समन्वयक नितिन कुमार बबेले ने जानकारी दी कि जिले के प्रत्येक थाना स्तर पर नियमित ध्यान सत्र आयोजित किए जा रहे हैं तथा आगामी समय में इन्हें और अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित रूप से संचालित किया जाएगा।
बैठक में पुलिस विभाग की ओर से प्रशिक्षक कृष्णकांत दुबे तथा हार्टफुलनेस ध्यान केंद्र की ओर से प्रशिक्षक भाई कमलेश राय, नीरज बबेले एवं विशाल कड़ा की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
👉 यह पहल पुलिस बल में मानसिक संतुलन, सकारात्मक ऊर्जा एवं सेवा भावना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हो रही है। पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ के मार्गदर्शन में जिले में इस कार्यक्रम के और अधिक प्रभावी क्रियान्वयन की अपेक्षा व्यक्त की गई है।





