पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में टीकमगढ़ पुलिस द्वारा जिले में युवाओं को जागरूक एवं सशक्त बनाने हेतु “युवा जोड़ो अभियान” संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशा, अपराध एवं सामाजिक विघटनकारी गतिविधियों से दूर रखते हुए, उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं, शारीरिक परीक्षणों एवं खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना है।

👉18 सितम्बर 2025 की प्रमुख गतिविधियाँ

दिनांक 18 सितम्बर 2025 को अभियान के अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह कुशवाह एवं एसडीओपी टीकमगढ़ के मार्गदर्शन में महिला थाना टीम द्वारा शहर के तालाब किनारे विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं को निम्न विषयों पर मार्गदर्शन एवं प्रेरणा प्रदान की गईः

* साइबर अपराध से सुरक्षा एवं जागरूकता
* नशे के दुष्परिणाम एवं नशामुक्त जीवन की प्रेरणा
* अपराधों से दूर रहने हेतु सतर्कता एवं आत्मसंयम
* प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में अनुशासन का महत्व
* खेलों में निरंतर अभ्यास एवं लक्ष्य-केन्द्रित परिश्रम की भूमिका

▶️ जिलेभर में अभियान की गतिविधियाँ

इसी क्रम में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थानीय पुलिस टीमों ने खेल मैदानों में सक्रिय युवाओं से संवाद स्थापित किया। अधिकारियों ने उन्हें अभियान की जानकारी देते हुए सकारात्मक जीवनशैली अपनाने, समय प्रबंधन, आत्मनिर्भरता एवं सामाजिक जिम्मेदारी जैसे मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

keyboard_arrow_up
Skip to content