टीकमगढ़। पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा जिले में फरार, ईनामी एवं वारंटी आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सक्रिय मुखबिर तंत्र विकसित कर फरार आरोपियों की सतत पतारसी एवं गिरफ्तारी हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह कुशवाहा एवं एसडीओपी जतारा श्री अभिषेक गौतम के मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण में थाना मोहनगढ़ पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही थी।

थाना मोहनगढ़ पुलिस द्वारा विशेष टीम गठित कर फरार, ईनामी एवं वारंटी आरोपियों की लगातार तलाश की जा रही थी। इसी दौरान थाना मोहनगढ़ के अपराध क्रमांक 333/2025 धारा 115(2), 127(2), 190, 191(2), 191(3), 103 बीएनएस में लंबे समय से फरार चल रहे ईनामी आरोपी की पतारसी करने में सफलता प्राप्त हुई।

👉 उक्त आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ द्वारा ₹5,000/- का नगद ईनाम घोषित किया गया था। पुलिस टीम द्वारा लगातार मेहनत, तकनीकी जानकारी एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से फरार आरोपी राजाराम पिता शिवदयाल यादव उम्र 38 वर्ष निवासी मोगना को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी को वैधानिक कार्यवाही उपरांत माननीय न्यायालय टीकमगढ़ में पेश किया गया।

➡️ सराहनीय भूमिका

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक अंकित दुबे, प्रधान आरक्षक रघुवीर, आरक्षक प्रशांत साहू, दीपक अहिरवार, हितेश तिवारी, अवनीश, लक्ष्मीप्रसाद कुशवाहा, रामकेश पटैल, पुष्पराज एनआरएस पंचम सूत्रकार तथा सुनील एवं साइबर सेल से उप निरीक्षक मयंक नगाइच,प्रधान आरक्षक रहमान खान की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

🔰 टीकमगढ़ पुलिस

“अपराधियों पर कार्रवाई जारी, जनता की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता”

keyboard_arrow_up
Skip to content