मध्यप्रदेश शासन के माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाना के निर्देशन में प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला टीकमगढ़ पुलिस द्वारा लगातार कठोर एवं प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री मिथिलेश शुक्ला तथा उप पुलिस महानिरीक्षक छतरपुर रेंज श्री विजय खत्री के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु विशेष निर्देश जारी किए गए हैं।

इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह कुशवाहा , एसडीओपी टीकमगढ़ श्री राहुल कटरे एवं एसडीओपी जतारा श्री अभिषेक गौतम के पर्यवेक्षण में जिले के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा वर्ष 2026 के दौरान व्यापक स्तर पर विशेष अभियान संचालित किया गया।

👉 अभियान के अंतर्गत प्रमुख उपलब्धियां

🔹 जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में की गई सुनियोजित रेड कार्यवाहियों के दौरान कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

🔹 02 आरोपियों से लगभग 445 किलो अफीम जप्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹47,93,000/- आंकी गई है। उक्त प्रकरण में 02 एनडीपीएस प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई।

🔹 10 आरोपियों के कब्जे एवं अवैध भंडारण स्थलों से लगभग 86 किलोग्राम गांजा जप्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹70,232/- आंकी गई है।

🔹 आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कठोर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

🔹 पुलिस जांच में यह तथ्य सामने आया कि मादक पदार्थों को गुप्त स्थानों पर छिपाकर संग्रहित किया जा रहा था तथा अवैध रूप से उगाया भी जा रहा था, जिसका खुलासा पुलिस के सक्रिय मुखबिर तंत्र एवं सतत निगरानी के माध्यम से संभव हो सका।

टीकमगढ़ पुलिस द्वारा विकसित सशक्त मुखबिर नेटवर्क एवं सतत निगरानी व्यवस्था के माध्यम से जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, परिवहन एवं विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा रहा है। पुलिस की विशेष टीमें लगातार संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं तथा भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाई और अधिक तीव्रता के साथ जारी रहेगी।

टीकमगढ़ पुलिस का संकल्प

“नशा मुक्त समाज एवं सुरक्षित जिले के निर्माण हेतु अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान पूर्ण प्रतिबद्धता, सतर्कता एवं दृढ़ता के साथ निरंतर जारी रहेगा।”

keyboard_arrow_up
Skip to content