इस विशेष अभियान का उद्देश्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी, वारंटों की तामील, असामाजिक तत्वों की पहचान एवं निगरानी तथा शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करना था।
🔹 इस अभियान में जिले के 14 थानों और 9 पुलिस चौकियों से कुल 369 पुलिस अधिकारी व कर्मचारी, 2 एसडीओपी, 14 थाना प्रभारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह कुशवाह , तथा स्वयं पुलिस अधीक्षक श्री मंडलोई सक्रिय रूप से शामिल रहे।
🔍 मुख्य उपलब्धियाँ – गश्त के दौरान की गई कार्रवाई:
✔️ 257 न्यायालयीन समंसों की तामील
▪️ 54 गिरफ्तारी वारंटी
▪️ 05 स्थायी वारंटी
▪️ 185 जमानती वारंटी
✔️ 62 हिस्ट्रीशीटर, 98 शरारती तत्व, एवं 9 हाल ही में जेल से रिहा अपराधियों की कड़ी निगरानी व पूछताछ।
✔️ 37 अवैध शराब से संबंधित प्रकरण दर्ज – आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई।
✔️ 492 वाहनों की जांच – जिनमें से 92 वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई कर कुल ₹34500 का समन शुल्क वसूला गया।
🎯 अभियान का उद्देश्य व प्रभाव:-
इस अभियान के माध्यम से जिले में अपराध नियंत्रण एवं निगरानी व्यवस्था को और अधिक सशक्त किया गया है। इससे अपराधियों में कानून का भय पैदा हुआ है तथा आम जनता में सुरक्षा की भावना और पुलिस के प्रति विश्वास में वृद्धि हुई है।
🔸 पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई ने निर्देश दिए हैं कि इस प्रकार के सघन गश्त एवं जनसंपर्क गतिविधियाँ नियमित रूप से जारी रहेंगी, ताकि जिले में कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे।