भारत के हॉकी के महानायक मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मनाए जाने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस* के अवसर पर आज पुलिस लाइन परिसर स्थित खेल मैदान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
🔺इस अवसर पर केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री माननीय डॉ. वीरेंद्र कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई एवं कलेक्टर श्री विवेक श्रोतीय भी मंचासीन रहे।
👉 केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि “खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। यह केवल शारीरिक क्षमता ही नहीं बढ़ाते बल्कि युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, खेल भावना और राष्ट्रप्रेम की भावना को भी सशक्त करते हैं। आज के युवा खिलाड़ी देश का भविष्य हैं और इन्हें नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को आगे आना होगा।”
🔸पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई ने अपने उद्बोधन में कहा कि “खेलों से हमें टीम भावना, धैर्य, अनुशासन और संयम सीखने को मिलता है। पुलिस बल भी अनुशासन और शारीरिक क्षमता के बल पर कार्य करता है, जो खेलों से ही संभव है। मैं सभी युवाओं से आग्रह करता हूँ कि वे खेलों को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं।”
🔸कलेक्टर श्री विवेक श्रोतीय ने कहा कि “टीकमगढ़ की धरती प्रतिभाओं से भरपूर है। हमारे युवाओं में अपार ऊर्जा और क्षमता है। यदि यह ऊर्जा खेलों में सही दिशा में लगे तो राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन होगा। प्रशासन हरसंभव सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है।”
👉 इस अवसर पर जिले के वरिष्ठ खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया और नई पीढ़ी के युवाओं को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी खिलाड़ियों एवं अधिकारियों को राष्ट्रीय एकता, खेल भावना, खेलों के प्रति सम्मान और अनुशासन बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।
✨कार्यक्रम में श्री अनुराग वर्मा, श्री विवेक चतुर्वेदी, श्री अरविंद खटिक, श्री प्रफुल्ल दुबेदी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह कुशवाह, नगर पालिका सीएमओ श्री ओम पाल सिंह भदोरिया ,एसडीओपी टीकमगढ़ श्री राहुल कटरे, रक्षित निरीक्षक श्री कनक सिंह चौहान,ट्रैफिक प्रभारी आरआई श्री कैलाश पटेल सहित खेल विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, कोच एवं पुलिस बल के जवान बड़ी संख्या में मौजूद रहे।