टीकमगढ़ पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए “नीड से आसरा” अभियान शुरू किया है। यह पांच चरणों – नीड, परी, भरोसा, सहारा और आसरा– में संचालित होगा और महिलाओं के गर्भ से वृद्धावस्था तक जीवन के हर पड़ाव में सुरक्षा और समर्थन प्रदान करेगा।
👉 भरोसा विशेष महिला सुरक्षा दल
जिले के सभी थानों में महिला सुरक्षा दल बनाए गए हैं। ये दल महिलाओं और बालिकाओं के साथ प्रत्यक्ष संवाद कर जागरूकता कार्यक्रम, सुरक्षा प्रशिक्षण और रचनात्मक गतिविधियाँ आयोजित कर रहे हैं।
#### *‘भरोसा’ अभियान: नवयुवतियों संग संवाद*
12 सितम्बर 2025 को जिले के विभिन्न थानों में गठित भरोसा पुलिस दल द्वारा भरोसा अभियान में नवयुवतियों के साथ जनसंवाद एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए:-
* बमहोरी कलाँ– उप निरीक्षक नीतू खटीक एवं पुलिस दल
* कुड़ीला– उप निरीक्षक बृजेन्द्र सिंह घोष एवं पुलिस दल
* बड़ागांव– निरीक्षक नरेन्द्र वर्मा एवं पुलिस टीम
* महिला थाना, शहर– निरीक्षक मथुरा प्रसाद गौंड एवं गठित पुलिस दल
➡️ कार्यक्रम में:
* छात्राओं और युवतियों की सुरक्षा समस्याएँ सुनी गईं
* शिक्षण संस्थानों में सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा
* कानूनी अधिकारों और संसाधनों की जानकारी
* आत्मरक्षा उपाय साझा किए गए
* पुलिस हेल्पलाइन सेवाओं और थाना प्रभारी के व्यक्तिगत संपर्क उपलब्ध कराए गए
✨ पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई का संदेश:
“महिला सुरक्षा सिर्फ प्रशासनिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज की साझा जिम्मेदारी है। हमारा लक्ष्य है कि हर महिला स्वयं को सुरक्षित, सम्मानित और आत्मनिर्भर महसूस करे। ‘नीड से आसरा’ तक का यह अभियान इसी सोच को मूर्त रूप देने का प्रयास है।”