पुलिस अधीक्षक *श्री मनोहर सिंह मंडलोई* के निर्देशन में दिनांक *24.05.2025 से 25.05.2025* तक जिले में एक व्यापक एवं प्रभावी *कॉम्बिंग गश्त* का आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य असामाजिक तत्वों पर लगाम कसना, अपराधों पर नियंत्रण पाना एवं वारंट तामील करना था।
👉 इस विशेष गश्त में जिले के *14 थानों* और *9 पुलिस चौकियों* के *338 पुलिस अधिकारी/कर्मचारी, **2 एसडीओपी, **14 थाना प्रभारी, **अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सीताराम* एवं स्वयं *पुलिस अधीक्षक श्री मंडलोई* सक्रिय रूप से शामिल रहे।
👉 प्रमुख उपलब्धियाँ:
* 315 समंस तामील
* 37 गिरफ्तारी वारंटी
* 15 स्थायी वारंटी
* 230 जमानती वारंटी शामिल हैं।
* *65 हिस्ट्रीशीटर, **114 गुंडा तत्व, तथा **16 हाल ही में जेल से रिहा अपराधियों* की गहन जांच की गई।
* *41 अवैध शराब* के प्रकरण दर्ज किए गए और आरोपियों पर कठोर कार्यवाही की गई।
* *647 वाहनों* की चेकिंग, जिनमें से *83 वाहनों* पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही कर कुल *₹27,600/-* का समन शुल्क वसूला गया।
🔸यह गश्त न सिर्फ अपराधियों में भय का वातावरण निर्मित करने में सहायक रही, बल्कि आम नागरिकों में पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना भी सुदृढ़ हुई है।
👉*पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई* ने बताया कि जिले में इस प्रकार की *कॉम्बिंग गश्त और जनसंवाद कार्यक्रम* भविष्य में भी नियमित रूप से जारी रहेंगे, ताकि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।
keyboard_arrow_up
Skip to content