टीकमगढ़ जिले में महिला सुरक्षा, सम्मान और समान अवसरों को सशक्त आधार प्रदान करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मण्डलोई के नेतृत्व में मानवीय संवेदनाओं से परिपूर्ण ‘सहारा अभियान’ निरंतर संचालित किया जा रहा है। यह अभियान आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों को गरिमापूर्ण वैवाहिक जीवन की शुरुआत सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण सामाजिक पहल बनकर उभरा है।

इसी क्रम में दिनांक 12 मई 2026 को थाना चंदेरा क्षेत्र अंतर्गत 21 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्मेलन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर थाना प्रभारी चंदेरा उप निरीक्षक रश्मि जैन , प्रधान आरक्षक बृजेश शर्मा ,आरक्षक सुनील,योगेन्द्र,विनोद पलिया ,महिला आरक्षक रुचि जाटव,सुनीता चौहान,रोशनी सहित पुलिस बल एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।

👉 टीकमगढ़ पुलिस द्वारा अब तक 285 कन्याओं के विवाह जनसहयोग से सफलतम संपन्न कराए जा चुके है ।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं समाज के सहयोग से सभी नवविवाहित जोड़ों को उपयोगी उपहार भेंट कर उनके सुखद, सुरक्षित एवं सम्मानपूर्ण वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दी गईं। यह आयोजन सामाजिक सहभागिता, सहयोग और संवेदनशील प्रशासनिक दृष्टिकोण का सशक्त उदाहरण बना।

👉 पुलिस अधीक्षक का संदेश:
पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मण्डलोई ने अपने संदेश में कहा कि समाज की सच्ची प्रगति तब ही संभव है जब प्रत्येक बेटी को सुरक्षा, सम्मान और समान अवसर प्राप्त हों। ‘सहारा अभियान’ केवल एक योजना नहीं, बल्कि जरूरतमंद परिवारों के जीवन में आशा, सम्मान और आत्मविश्वास का संचार करने का सामूहिक प्रयास है। उन्होंने समाज से आह्वान किया कि बेटियों के अधिकारों की रक्षा, बाल विवाह जैसी कुरीतियों के उन्मूलन एवं महिलाओं के प्रति संवेदनशील व्यवहार को अपनी सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में अपनाएं।

कार्यक्रम में एसडीओपी जतारा श्री अभिषेक गौतम द्वारा महिला सुरक्षा एवं जागरूकता से संबंधित अभियानों—नीड, परी, भरोसा, सहारा, आसरा एवं मजनू अभियान—की जानकारी साझा करते हुए नागरिकों से सक्रिय सहभागिता की अपील की गई।

यह आयोजन सामाजिक समरसता, सहभागिता और मानवीय मूल्यों का प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत करते हुए यह संदेश देता है कि प्रशासन और समाज के संयुक्त प्रयासों से हर बेटी के सम्मानजनक और सुरक्षित भविष्य की मजबूत नींव रखी जा सकती है।

👉 टीकमगढ़ पुलिस — संवेदनशीलता, सुरक्षा और विश्वास का संकल्प

keyboard_arrow_up
Skip to content