पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा टीकमगढ़ जिले में 11 से 12 अप्रैल 2026 तक विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराधियों पर नियंत्रण, लंबित वारंटों की तामीली एवं आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना रहा।
🔷 14 थाना, 09 चौकियां — सैकड़ों पुलिसकर्मी मैदान में
जिले के सभी 14 थाना क्षेत्रों एवं 09 पुलिस चौकियों में व्यापक स्तर पर पुलिस बल तैनात कर संवेदनशील क्षेत्रों में सघन चेकिंग एवं गश्त की गई। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा अभियान की लगातार मॉनिटरिंग की गई।
🔷 451 वारंट/समंस तामील — न्यायिक प्रक्रिया को मिली रफ्तार
अभियान के दौरान कुल 451 वारंट एवं समंस तामील किए गए—
▪️ 39 गिरफ्तारी वारंट
▪️ 13 स्थायी वारंट (जिसमें ₹3000 का 01 इनामी आरोपी)
▪️ 164 जमानती वारंट
▪️ 235 समंस
🔷 192 बदमाश रडार पर — हिस्ट्रीशीटर व निगरानी बदमाशों की जांच
▪️ 70 हिस्ट्रीशीटर
▪️ 114 निगरानी/गुंडा बदमाश
▪️ 08 जेल से रिहा अपराधी
की गतिविधियों की गहन निगरानी की गई।
🔷 51 प्रकरण दर्ज — अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई
अभियान के दौरान आबकारी अधिनियम के तहत 51 प्रकरण दर्ज कर अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया गया।
🔷 368 वाहनों की चेकिंग, 88 चालान — ₹25,800 समन शुल्क वसूली
यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु—
▪️ 368 वाहनों की जांच
▪️ 88 वाहनों पर चालानी कार्रवाई
▪️ ₹25,800 समन शुल्क वसूला गया
🔷 सतर्क पुलिस, सुरक्षित टीकमगढ़ — अभियान रहेगा निरंतर जारी
पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई ने बताया कि जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने हेतु इस प्रकार के अभियान लगातार संचालित किए जाएंगे।
👉 टीकमगढ़ पुलिस — सुरक्षा, सतर्कता और विश्वास का संकल्प





