मध्यप्रदेश शासन के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर एवं पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाना के मार्गदर्शन में पुलिस विभाग द्वारा अपने अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा उनके परिवारों के हितों की सुरक्षा हेतु निरंतर संवेदनशील एवं जनकल्याणकारी पहलें संचालित की जा रही हैं।
जिला पुलिस टीकमगढ़ में पदस्थ रहे स्वर्गीय प्रधान आरक्षक श्री मोहन चढ़ार के असामयिक निधन से पुलिस परिवार को गहरा आघात पहुँचा है। इस दुःखद क्षण में पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई के सतत एवं संवेदनशील प्रयासों के परिणामस्वरूप शोक संतप्त परिवार को आर्थिक संबल प्रदान करने हेतु परोपकार निधि से ₹5,00,000 (पाँच लाख रुपये) की सहायता राशि प्रदान की गई।
आज दिनांक 17 अप्रैल 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, टीकमगढ़ में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा स्वर्गीय प्रधान आरक्षक के परिजनों को सम्मानपूर्वक ₹5 लाख का चेक प्रदान किया गया। यह पहल न केवल विभागीय संवेदनशीलता का प्रतीक है, बल्कि कठिन समय में साथ खड़े रहने की प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।
गरिमामय उपस्थिति में संपन्न कार्यक्रम:-
इस अवसर पर मुख्य लिपिक श्री रामाधार त्रिपाठी, सहायक उपनिरीक्षक श्री विवेक त्रिपाठी सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं।
👉 उल्लेखनीय है कि टीकमगढ़ पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक के सतत प्रयासों से विगत वर्ष से अब तक पुलिस सैलरी पैकेज एवं परोपकार निधि के अंतर्गत कुल ₹1 करोड़ 45 लाख की सहायता राशि पुलिस परिवारों को प्रदान की जा चुकी है, जो विभाग की मानवीय सोच और सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचायक है।
🔹 टीकमगढ़ पुलिस
संवेदना • सुरक्षा • सम्मान — हमारी प्रतिबद्धता





