टीकमगढ़, 21 सितम्बर 2025 – जिले में आमजन की समस्याओं के समाधान, सुरक्षा और जागरूकता बढ़ाने हेतु पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशानुसार, टीकमगढ़ पुलिस लगातार ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों में संवाद चौपाल आयोजित कर रही है।
इसी क्रम में दिनांक 21 सितम्बर 2025 को थाना बलदेवगढ़ की प्रभारी, निरीक्षक प्रीति भार्गव द्वारा सह पुलिस स्टाफ के थाना क्षेत्र की आदिवासी बस्ती में संवाद कैम्प का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बस्ती की महिलाएँ, वृद्ध और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
👉 पुलिस टीम ने नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और त्वरित समाधान का आश्वासन प्रदान किया। साथ ही उपस्थित लोगों को नशे के दुष्प्रभावों, महिला संबंधित कानूनों और पुलिस सहायता नंबरों की जानकारी दी गई। बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने हेतु प्रोत्साहित किया गया और अभिभावकों को भी शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
🔸कार्यक्रम में नागरिकों को अपराध, कुरीतियों एवं बुराइयों से दूर रहने की समझाइस दी गई, जिससे समाज में शांति, सुरक्षा और सकारात्मक बदलाव सुनिश्चित हो सके।
टीकमगढ़ पुलिस का लक्ष्य है कि संवाद और सहयोग के माध्यम से सभी नागरिकों को सशक्त, सुरक्षित और जागरूक बनाना।