महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को दृष्टिगत रखते हुए मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय द्वारा राज्य स्तर पर “अभिमन्यु-3 अभियान” संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला टीकमगढ़ में पुलिस अधीक्षक *श्री मनोहर सिंह मंडलोई के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में सभी थाना/चौकी प्रभारियों को अभियान की निर्धारित दैनिक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से क्षेत्र में संचालित करने हेतु निर्देशित किया गया है।

➡️ दिनांक 24/09/2025 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह कुशवाहा तथा एसडीओपी टीकमगढ़/जतारा के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमों द्वारा व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया।

➡️ इस दौरान ग्राम, कस्बा एवं शहर के मुख्य चौराहों, बाजारों तथा सार्वजनिक स्थलों पर बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों को संबोधित कर निम्न बिंदुओं पर समझाइश दी गई—

* महिलाओं एवं बालिकाओं पर घटित अपराधों की रोकथाम हेतु सामूहिक जागरूकता
* घरेलू हिंसा उन्मूलन एवं महिलाओं के अधिकारों का संरक्षण
* लिंग भेद मिटाने एवं समानता का संदेश
* दहेज प्रथा उन्मूलन तथा सामाजिक सुधार की आवश्यकता
* भ्रूण हत्या जैसी कुरीतियों के विरुद्ध दृढ़ संकल्प

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि समाज की वास्तविक प्रगति तभी संभव है जब महिला और पुरुष समान अवसर एवं सम्मान के साथ आगे बढ़ें। अभियान के अंतर्गत लोगों को यह भी आश्वस्त कराया गया कि पुलिस सदैव महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए तत्पर है, तथा किसी भी प्रकार की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

👉 पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे इस अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाएँ और सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, ताकि एक सुरक्षित, सम्मानजनक एवं स्वच्छ सामाजिक वातावरण निर्मित किया जा सके।

keyboard_arrow_up
Skip to content